दिल्ली पुलिस ने अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 09:34 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कालकाजी इलाके में एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुये इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गये लोगों में बार का मालिक भी शामिल है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी...

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कालकाजी इलाके में एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुये इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गये लोगों में बार का मालिक भी शामिल है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान कालकाजी इलाके में पुलिस बूम बॉक्स कैफे पहुंची, जहां हुक्का बार चल रहा था और सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा था ।
अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर बार प्रबंधक नवीन भी मौजूद था ।

उन्होंने बताया कि मौके से एक हुक्का बरामद किया गया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बार मालिक सन्नी भी शामिल है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!