सोने में गिरावट, चांदी 158 रुपये टूटी

Edited By Updated: 09 Dec, 2021 05:51 PM

pti state story

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना छह रुपये की गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,388 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में छह रुपये की मामूली गिरावट देखी गई।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.33 डॉलर प्रति औंस रही।

पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) हाजिर सोने की कीमत मामूली तेजी के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!