पुडुचेरी में कोविड-19 के 907 नए मामले सामने आए

Edited By Updated: 17 Jan, 2022 02:55 PM

pti state story

पुडुचेरी, 17 जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 907 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,359 हो गई।

पुडुचेरी, 17 जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 907 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,359 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण दर बढ़कर 57.44 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 43.66 प्रतिशत दर्ज की गई थी। नए 907 मामलों में से सर्वाधिक 801 मामले पुडुचरी में सामने आए जबकि कराईकल में 77, माहे में 21 और यानम में आठ नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 8,359 संक्रमितों का इलाज चल रहा हैं, जिनमें से 130 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी 8229 संक्रमित घर में ही पृथक-वास में हैं। तीन और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,890 हो गई। पुडुचेरी में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 92.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 147 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,168 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग अभी तक 14,97,771 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दे चुका चुका है। इनमें से 9,06,666 लोगों को पहली खुराक, 5,88,800 लोगों को दूसरी खुराक और 2305 लोगों को ‘बूस्टर’ खुराक दी जा चुकी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!