नवंबर, 2021 में भरत का खनिज उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़ा

Edited By Updated: 21 Jan, 2022 09:21 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) नवंबर, 2021 में भारत का खनिज उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में पांच प्रतिशत बढ़ा है। खान मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) नवंबर, 2021 में भारत का खनिज उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में पांच प्रतिशत बढ़ा है। खान मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नवंबर, 2021 में खनन एवं संबद्ध क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 111.9 रहा, जो नवंबर, 2020 के स्तर की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में संचयी वृद्धि, एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.2 प्रतिशत अधिक थी।
खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नवंबर, 2021 में महत्वपूर्ण खनिजों में कोयले का उत्पादन 679 लाख टन रहा। लिग्नाइट का उत्पादन 33 लाख टन, प्राकृतिक गैस (इस्तेमाल हुई) का उत्पादन 279.8 करोड़ घन मीटर, कच्चे पेट्रोलियम का उत्पादन 24 लाख टन और बॉक्साइट का उत्पादन 1,710 हजार टन रहा।
नवंबर, 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में सोना, मैग्नेसाइट, प्राकृतिक गैस (यू), क्रोमाइट और लिग्नाइट शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में पेट्रोलियम (कच्चा) (-2.2 प्रतिशत), लौह अयस्क (-2.4 प्रतिशत), तांबा सांद्र (-7.8 प्रतिशत), चूना पत्थर (-8.7 प्रतिशत), बॉक्साइट (-9.5 प्रतिशत), फॉस्फोराइट (-9.8 प्रतिशत), और मैंगनीज अयस्क (-15.2 प्रतिशत) के उत्पादन में गिरावट आई।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!