राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी

Edited By Updated: 25 Jan, 2022 11:24 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को बधाई दी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेशवासी अपने राज्य को आधुनिक विकास के शिखर पर ले जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्र 1971 में इसी दिन राज्य बना था।
कोविंद ने ट्वीट किया, “अध्यात्म, संस्कृति और पर्यटन के प्रमुख केंद्र ‘देव-भूमि’ हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई।”
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यहां के कर्मठ निवासी अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए इस प्रदेश को आधुनिक विकास के शिखर तक ले जाएंगे।”

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!