प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सक दिवस की बधाई दी

Edited By Updated: 01 Jul, 2022 10:08 AM

pti state story

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि वे जिंदगियों को बचाने एवं धरती को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि वे जिंदगियों को बचाने एवं धरती को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

चिकित्सक दिवस प्रख्यात डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है, जिनकी जयंती और पुण्यतिथि दोनों एक जुलाई को आती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों द्वारा निभायी भूमिका की प्रशंसा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘सभी मेहनती चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की बधाई, जो जिंदगियों को बचाने तथा हमारी धरती को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!