Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Jul, 2022 07:28 PM

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा लगाए गए पोस्टर को लेकर...
नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा लगाए गए पोस्टर को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘एक राष्ट्र, एक चित्र’ (वन नेशन, वन फोटो) है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें दर्शाया गया है कि मणिपुर में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चे ने मुर्मू का स्वागत करते हुए जो तस्वीर लगाई है उस पर सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है।
इसी को लेकर कटाक्ष करते हुए रमेश ने कहा, ‘‘एक राष्ट्र, एक चित्र।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।