आयकर विभाग ने पंजाब के दो पादरियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

Edited By Updated: 31 Jan, 2023 10:26 PM

pti state story

चंडीगढ़, 31 जनवरी (भाषा) आयकर विभाग ने पंजाब के दो पादरियों से जुड़े कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 31 जनवरी (भाषा) आयकर विभाग ने पंजाब के दो पादरियों से जुड़े कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

माना जाता है कि जालंधर और कपूरथला के दो प्रतिष्ठित पदारियों के दलित समुदाय में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

सूत्रों ने बताया कि मोहाली और जालंधर जिलों समेत अन्य स्थानों पर कथित रूप से पादरियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई और रिकॉर्ड एकत्र किए जा रहे हैं।

आयकर विभाग की जांच शाखा के अधिकारियों ने पादरियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। ये अधिकारी बठिंडा, अमृतसर और जम्मू समेत अन्य स्थानों के थे।

जिन परिसरों में छापेमारी की गई, उनके बाहर अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है ।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!