चिन्मयी श्रीपद ने शाहरूख, उनके परिवार के लिए प्रार्थना की

Edited By Updated: 21 Oct, 2021 05:41 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 21 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका चिन्मयी श्रीपद ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान एवं उनके परिवार के लिए प्रार्थना की क्योंकि क्रूज पोत पर नशा की पार्टी करने के मामले में उनके बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के...

चेन्नई, 21 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका चिन्मयी श्रीपद ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान एवं उनके परिवार के लिए प्रार्थना की क्योंकि क्रूज पोत पर नशा की पार्टी करने के मामले में उनके बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से परिवार मुश्किलों का सामना कर रहा है।

श्रीपद ने शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘‘चेन्नई एक्सप्रेस’’ में ‘‘तितली’’ गाना गाया है।

उन्होंने कहा कि शाहरूख खान ने उनके ‘‘तितली’’ गाने की काफी प्रशंसा की थी और पहली बार किसी अभिनेता ने मेरे गाने की प्रशंसा की थी।

गायिका ने अभिनेता के परिवार के प्रति समर्थन जताते हुए लिखा, ‘‘जो कुछ भी हो रहा है वह मेरी समझ के बाहर है लेकिन मैं प्रार्थना करती हूं कि परिवार जिस कठिन समय से गुजर रहा है वह जल्द खत्म हो जाए।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!