सामने आया ड्रोन का नया कारनामा

Edited By Updated: 06 Aug, 2015 12:41 PM

article

ड्रोन के बारे में आपने जरूर सुना होगा अगर नहीं तो आप जान लीजिए कि यह आधुनिक युग का एक नवीन प्रकार का विमान है...

ओहियो: ड्रोन के बारे में आपने जरूर सुना होगा अगर नहीं तो आप जान लीजिए कि यह आधुनिक युग का एक नवीन प्रकार का विमान है जिसमें कोई चालाक नही होता और इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक चीज़े उठाने आदि के लिए प्रयोग किया जाता है।

हाल ही में ओहियो डिपार्टमेंट ऑफ रिहै‍बिलिटेशन एंड करेक्‍शन (ODRC) के अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन, मारीजुआना और तंबाकू के पैकेज को ड्रोन की मदद से पिछले हफ्ते जेल में गिराया गया था। इसके बाद जेल के कैदी ड्रग्‍स पाने के लिए आपस में भिड़ गए थे।

कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में नजर आ रहा है कि एक ड्रोन विमान से ड्रग्स को जेल में गिराया जा रहा है। इसके गिरने के बाद वहां मौजूद कैदी आपस में  झगड़ा कर रहे हैं। गौरतलब है कि ड्रोन का प्रयोग जासूसी करने, बिना आवाज किए मिसाइल हमला करने हेतु किया जाता है। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!