Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 Jun, 2026 12:17 PM

झारखंड की राजधानी रांची से सटे एक गांव में कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में कुछ लोगों ने 25 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी...
Ranchi Mob Lynching Youth Beaten to Death : झारखंड की राजधानी रांची से सटे एक गांव में कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में कुछ लोगों ने 25 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर रतू थाना क्षेत्र के लहना गांव में घटी। रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने बताया, मृतक के परिवार द्वारा रतू थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य लोग अब भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान रोहित मिर्घा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Railway का बड़ा कदम: अब ट्रेनों में मिलेगा घर जैसा शुद्ध खाना, AI रखेगा सफाई पर नजर, गंदगी मिली तो लगेगा जुर्माना
वहीं गोस्वामी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार बुधवार दोपहर को घटना के समय महिला खेत में काम कर रही थी। अधिकारी ने बताया, महिला ने मिर्घा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। गुस्से में आकर महिला के पति और बेटे समेत तीन लोगों ने मिर्घा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की।
गोस्वामी ने बताया कि मिर्घा को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया कि महिला और मिर्घा के परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था। अधिकारी ने बताया, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।