6 hours ago
9 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
1 day ago
2 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
ओमान के पास समुद्री क्षेत्र में भारत आ रहे मालवाहक जहाज MV Cape Dao पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने बुधवार को घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने कहा कि वह ओमानी अधिकारियों और संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है और जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने धनशोधन निवारण कानून के तहत असम में सीमा पार तस्करी-रोधी अभियानों के दौरान जब्त किए गए 54 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्किट कुर्क किए हैं। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि असम पुलिस ने जून में गुवाहाटी के खारघुली हातिसिल में अक्षय परशुराम बंसोडे के पास से यह सोना जब्त किया था, जो अब कामरूप मेट्रो कोषागार में है।
तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक पूर्व कॉन्ट्रैक्ट लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा से पहले सुसाइड नोट लिखवाया और इसके बाद उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विभिन्न नियमों के अनुपालन में खामियों को लेकर अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो जैसे ई-कॉमर्स मंच के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। इनमें भ्रामक दावे और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री शामिल है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू...
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। बुधवार को सोने की कीमतें 900 रुपये टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। इसकी वजह मजबूत डॉलर और कमजोर वैश्विक रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा का प्रभावित होना था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां कहा कि असीमित अवसरों के साथ-साथ युवा पीढ़ी के सामने अनेक चुनौतियां भी हैं, ऐसे में यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनको सशक्त, सफल, संस्कारी तथा आत्मनिर्भर बनाए।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों से साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में संवैधानिक संस्थायें निष्पक्ष नहीं रह गयी हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक संकेत है।
मालदीव गंभीर डॉलर संकट से जूझ रहा है और उपलब्ध विदेशी मुद्रा भंडार करीब डेढ़ महीने के आयात के बराबर बताया गया है। 2026 में भारी विदेशी कर्ज भुगतान ने दबाव बढ़ाया है। इसी बीच मालदीव ने भारत से जुड़े 150 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल की अंतिम 50 मिलियन डॉलर की किस्त चुका दी है।
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ सुरक्षा और इमिग्रेशन एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। कनाडाई बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के सूत्रों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंग से जुड़े करीब 200 लोगों को देश छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इनमें से लगभग 111 लोगों को अब तक कनाडा से डिपोर्ट किया जा चुका है। एजेंसियों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप उनकी प्राथमिकता वाले लक्ष्यों में शामिल है।
भारत-जर्मनी प्रस्तावित पनडुब्बी साझेदारी पर अंतिम मंजूरियों का इंतजार है। जर्मन राजदूत जास्पर विक ने कहा कि भारत की मंजूरी मिलते ही जर्मनी समझौते पर हस्ताक्षर के लिए तैयार है। परियोजना में भारत में उत्पादन, तकनीक हस्तांतरण और समुद्री औद्योगिक तंत्र को मजबूत करने पर जोर है।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर राज्य को वित्तीय संकट की ओर धकेलने और विकास कार्यों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने बुधवार को यहां विधान सौध परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्नाटक के वित्त विभाग द्वारा एक दिन पहले इस समय बड़े खर्च वाली परियोजनाएं शुरू करने के प्रति आगाह किए जाने के बाद किया गया।
तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी नीत गुट के नेता अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूची संशोधन से जुड़े फैसलों पर दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए तथा आयोग के कामकाज की अदा
लंदन से नई दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 04 में मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या सामने आई। पायलटों ने मानक प्रक्रिया के तहत विमान को वापस हीथ्रो ले जाकर सुरक्षित उतारा। विमान की जांच जारी है और यात्रियों के लिए होटल तथा अगली उड़ानों की व्यवस्था की गई।
भारत और रूस की रक्षा साझेदारी अब पारंपरिक हथियार खरीद से आगे बढ़कर संयुक्त विकास और भारत में उत्पादन की दिशा में बढ़ रही है। ब्रह्मोस के आधुनिकीकरण और T-90MS टैंक के संभावित संयुक्त उत्पादन पर सहयोग की चर्चा है। भारतीय थल सेना प्रमुख की रूस यात्रा ने भी सैन्य संबंधों को नई गति दी है।
बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बेलवा लखनपुर पंचायत के मौलानगर जवाहिरपुर गांव निवासी याकुब मियां (20), शाहिल मियां (22) और सुंदर साह के रूप में की गयी है। याकुब और शाहिल चचेरे भाई थे। तीनों एक ही गांव के रहने वाले और अविवाहित थे।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। लंबे समय से एक ही कंपनी में काम करने वालों को नई जगह मौका मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वालों को किसी अनुभवी से सलाह लेने की ज़रूरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। घर में किसी पूजा का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। किसी पुराने बिल या भुगतान से जुड़ी जानकारी आपके सामने आ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने शौक को पूरा करने का मौका मिल सकता है। किसी भी बाहर वालें की बातों में आकर कोई भी निर्णय...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ किसी रोचक काम को पूरा करने का आनंद ले सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले उसकी स्थिति और अपनी सुविधा दोनों पर...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के सामने कोई ऐसा प्रस्ताव आए तो बिना सोचे समझे स्वीकार न करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को किसी संस्था या परिचित की ओर से अच्छी जानकारी मिल सकती है।
CAD $
26/09/2026 22:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes