वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये 8 प्राइवेट आइलैंड्स! (pics)

Edited By Updated: 30 May, 2016 03:35 PM

8 private islands perfect for vacation

ट्रैवलिंग एक पैशन हैं जिसे हर कोई एन्जॉय करना पसंद करता हैं। लोग अपनी लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए किसी शांत अौर कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाते हैं।

ट्रैवलिंग एक पैशन हैं जिसे हर कोई एन्जॉय करना पसंद करता हैं। लोग अपनी लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए किसी शांत अौर कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाते हैं। जहां वह अकेले में घूम कर अपने अाप को तरोताजा रख सके अौर जहां का खुबसूरत नजारा अापके दिन को कुछ खास अौर रात को शानदार बना दें। अाज हम अापको एेसे ही जगहों  के बारे में बताएंगे जहां पर घूम कर अाप खूबसूरत अाइलैंड का नजारा लें सकते हैं। 
 
 
 
 
1.स्लीपर आइलैंड (New Zealand)
 
न्यूजीलैंड के पूर्व पर बसा स्लीपर आइलैंड का नजारा आपको बहुत ही अट्रैक्टिव करेगा। यहां बीच पर फैली सफेद रेत आपके मूड को रोमांटिक बनाएगी वहीं आइलैंड की शांति प्राइवेसी के लिए बेस्ट रहेगी। यहां गहरे नीले आसमान के नीचे चारों ओर का खूबसूरत नजारा आपको स्पेशल होने का एहसास दिला देता हैं।
 
 
2.क्रोएशिया आइलैंड (Sv. Ivan Na Pucini)
 
यहां पर अाप ठंडे पानी में डाइव लगाकर स्विमिंग कर सकते हैं और साथ-साथ डालफिन्स को भी तैरते हुए देखना अापको किसी मूवी सीन से कम नहीं लगेगा । क्रोएशिया के इस आइलैंड पर आकर एक साथ कई सारी चीजों को एन्जॉय कर सकते हैं साथ ही कुछ दिनों के लिए सेलिब्रिटी लाइफ की फीलिंग भी ले सकते हैं।
 
 
3.वहीन आइलैंड (French Polynesia)
 
वहीन आइलैंड की शांति और खूबसूरती ही यहां का बहुत ही खास अट्रैक्शन है। 23 एकड़ में फैले इस आइलैंड का क्रिस्टल क्लीयर वाटर आपको स्विमिंग करने के लिए मजबूर कर देता हैं। यहां पर चारों ओर चादर सी फैली सफेत रेत, कोरल गार्डन और कोकोनट ग्रूव्स इस आइलैंड पर आने वाले के लिए किसी सपने से कम नहीं लगता ।
 
 
4.फ्लोरिडा आइलैंड (Melody Key)
 
यहां पर अाप अपने बजट के प्राइवेट आइलैंड पर रह सकते हैं। फ्लोरिडा में कुछ अलग और शांत जगह पर 3200 स्कवेयर फीट में फैला हुआ यह अाइलैंड वेकेशन मनाने के लिए सबसे बेहतरीन जगह हैं।
 
 
5.ग्रेनाइड आइलैंड (Petit St. Vincent)
 
ग्रेनाइड आइलैंड में अापको सफेत रेत की चादर और चारों ओर हरियाली, नीला-हरा क्रिस्टल क्लीयर वाटर और आइलैंड को कवर करते ऊंचे-ऊंचे पहाड़ ही नजर आएंगे। लगभग 115 एकड़ में फैले इस आइलैंड को किराए पर लेकर वेकेशन को अच्छी तरह से  एन्जॉय कर सकते हैं।
 
 
6.कोको प्लम आइलैंड(Belize)
 
कोको प्लम आइलैंड छोटा जरूर है लेकिन यहां भी एंडवेंचर के लिए अापको बहुत सारे ऑप्शन्स मिलेगें। रोमांटिक डेस्टिनेशन के लिए मशहूर इस अाइलैंड में अाप बहुत सी एक्टिविटीज एन्जॉय कर सकते हैं।यहां की खासियत स्पोर्ट्स से लेकर फिशिंग तक की सुविधा मिलना हैं।
 
 
7.होंडुरास अाइलैंड (Dunbar Rock)
 

यह अाइलैंड पानी के बीच बसा हैं। इस आइलैंड पर अाप अपने कुछ दिनों को खूबसूरती और शांति से एन्जॉय कर सकते हैं। लोगो का इस आइलैंड पर आने का खास मकसद एन्जॉयमेंट के साथ-साथ मेडिटेशन भी होता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!