Edited By ,Updated: 30 Sep, 2015 02:14 PM
दुनिया में ऐसी बहुत सारी जगहें जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन वहां की अद्धभुत खूबसूरती उस दुनिया में सबसे अलग बनाती है।
दुनिया में ऐसी बहुत सारी जगहें जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन वहां की अद्धभुत खूबसूरती उस दुनिया में सबसे अलग बनाती है। आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।
1. कुंग फू पांडा (Kung Fu Panda)
चीन की खूबसूरत वादियों में छोटा सा गांव बसा है जिसे Ganxi Dong कहते हैंय। इस गांव को खूबसूरत कुदरत ने नहीं बल्कि लोगों ने बनाया है। यह रहने वाले हर इंसान को कुंग फू आता है जो हर किसी के स्टाइल से अलग है।
2. सबसे गीला गांव
भारत के मेघालय में Mawsynram नाम का गांव बसा है, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है पूरे साल में यहां 467 इंच यानि 38.9 फ़ीट बारिश होती है। यहां के लोगों ने खुद को इस मौसम के अनुरूप खुद को डाल लिया है। यहां के लोग बांस से बने रेनकोर्ट को हर समय पहले रहते हैं और बड़े आराम से रोजमर्रा के काम करते हैं।
3. किडनी गांव
नेपाल में एक गांव ऐसा है जहां हर व्यक्ति के पास सिर्फ एक किडनी है। यह कोई कुदरत का करिश्मा नहीं बल्कि गरीबी और बेरोजगारी का नतीजा है। यहां के लोगों ने मात्र 2000 रुपए में अपनी किडनी बेची है।
4. अपना सूरज
इटली के इस छोटे गांव में खुद का सूरज है। शायद यह सुनकर हैरान हो गए हो लेकिन यह सच है Viganella नाम का ये गांव पहाड़ों के बीच एक Valley में है। ये Valley इतनी गहरी है कि नवम्बर से फ़रवरी तक यहां सूरज ही नहीं दिखता लेकिन लोगों ने अपनी सूझ-बूझ से इस समस्या का समाधान निकाला है। उन्होंने पहाड़ के ऊपर प्रतिक्षेपक (Reflector) लगाया है, जिससे सूरज की रौशनी टकरा कर उस गांव तक आ जाती है।
5. दरवाजों के बिना के घर
महाराष्ट्र के एक गांव में आपको किसी घर में कोई दरवाजा नहीं मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आपको बैंक, दुकान किसी में भी दरवाजा नहीं मिलेगा। क्योंकि इस गांव पर शनि देव का आशीर्वाद है। शनि शिंगणापुर के नाम से जाने जाने वाले इस गांव में कभी भी चोरी नहीं होती जो भी यहां बुरे इरादे से आता है उसके साथ कुछ न कुछ बुरा ही होता है।
6. भूलने वाला गांव
Amsterdam के पास एक गांव को Dementia नाम से जाना जाता है, जहां के घरों की संख्या करीब 150 है। यहां के लोगों को एक अजीब बीमारी है। वह ज्यादा देर तक कुछ भी याद नहीं रख पाते। यहां तक उन्हें अपना घर, नाम, शॉपिंग करने के बाद पैसा देना भी इन्हें याद नहीं रहता।
7. नीला शहर
Júzcar नाम का ये शहर स्पेन मे है, जहां का हर घर नीले रंग का है। पर्यटन ही यहां का मुख्य रोज़गार है लेकिन एक वक्त इस गांव में पूरे साल सिर्फ़ 100 पर्यटक ही आते थे, जो यहां की आबादी के हिसाब से बहुत कम था। 2011 में सोनी टेलीविज़न ने अपनी फ़िल्म Los Pitufos के लिए इस गांव को नीला पेंट किया, जिसके बाद यहां पर्यटकों की भीड़ आने लगी। आज भी यहां हर घर नीले रंग का है और स्पेन से आने वाले इस जगह को घूमने ज़रूर आते हैं।
8. नींद में डूबा गांव
2013 में क्जाकिस्तान का क्लाची (Kalachi ) शहर एक अजीबोगरीब बीमारी की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से यहां के रहने वाले लोग कई दिनों तक लगातार सोते हैं। जब वह सो कर उठते हैं तो उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता। बहुत सारे डाक्टरों ने इस बीमारी का इलाज करने का प्रयास किया लेकिन वह इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाए हैं।
9. लिलिपुट्स का गांव
चीन के यांगसी (Yangsi) गांव में करीब 40 प्रतिशत लोगों की लम्बाई आम लोगों से बहुत कम है। 3 फ़ीट से थोड़े ज़्यादा लम्बे इन लोगों की मानें तो पहले ऐसा नहीं था। 1997 के बाद होने वाले ज्यादातर बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ पा रही। डॉक्टर्स भी इसका कारण बताने में नाकाम रहे हैं।
10. बिना सड़क वाला गांव
Giethoorn गांव को नीदरलैंड का Venice कहते हैं। बिना सड़क वाले इस गांव में लोग पानी के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इस खूबसूरत गांव में करीब 180 पुल हैं जो घरों के अंदर जाने का रास्ता है। पर्यटक इस जगह को देखने ज़रूर आते हैं।