सपा नेता के बेटे ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप

Edited By Updated: 21 Jul, 2015 10:44 AM

article

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शौच के लिये गयी एक लड़की को अगवा करके उससे कथित रूप से सामूहिक दरिंदगी का मामला सामने आया है।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शौच के लिये गयी एक लड़की को अगवा करके उससे कथित रूप से सामूहिक दरिंदगी का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने आज यहां बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में दलित परिवार की एक किशोरी शनिवार की रात को शौच के लिये खेत में जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में समाजवादी पार्टी (सपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टेकचंद पाल के बेटे ओमेन्द्र ने अपने साथियों नरेन्द्र और सुरेन्द्र की मदद से लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक बाग में ले जाकर तीनों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची लड़की ने परिजन को आपबीती बतायी।

परिजन के मुताबिक मामला सपा नेता के बेटे से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने पहले दिन तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन ज्यादा जोर देने पर ओमेन्द्र, नरेन्द्र तथा सुरेन्द्र के खिलाफ कल रात अपहरण और बलात्कार के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेन्द्र को गिरतार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!