गाजियाबाद में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, 7 महिलाओं समेत 15 लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 19 Sep, 2023 12:47 PM

conversion racket busted in ghaziabad 15 people including 7 women arrested

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने धर्मांतरण करवाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रैकेट से जुड़े 8 पुरुषों और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पैसों का लालच देकर हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई बनाते थे। मामला करहेड़ा...

गाजियाबाद (इंट): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने धर्मांतरण करवाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रैकेट से जुड़े 8 पुरुषों और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पैसों का लालच देकर हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई बनाते थे। मामला करहेड़ा इलाके का है।

पुलिस को शिकायत के अनुसार रविवार को करहेड़ा इलाके के रहने वाले दिनेश ने सुभाष और आस- पास रहने वाले कई लोगों को अपने घर पूजा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके बाद सुभाष अपनी पत्नी और इलाके के कई लोगों के साथ कार्यक्रम में उसके घर पहुंचे। दिनेश के घर बाहर से कई महिलाएं और पुरुष आए हुए थे। ये लोग सभी को ईसाई धर्म की विशेषताएं बता रहे थे। उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म में आने पर उनके दुख, दर्द और परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही धर्म परिवर्तन करने के लिए पैसों का प्रलोभन भी दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!