चक्रवात 'अर्नब' का असर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 से 31 अक्टूबर तक अलर्ट जारी

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 09:22 AM

impact of cyclone arnab alert issued for several districts in up

चक्रवात 'अर्नब' के संभावित असर के कारण 28 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40...

लखनऊ : चक्रवात 'अर्नब' के संभावित असर के कारण 28 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 

कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। 30 अक्टूबर को बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के साथ-साथ पूर्वांचल, अवध और तराई क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

सोमवार रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने आम जनता और किसानों के लिए एहतियाती दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों पर भी जोर दिया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। तूफान के दौरान लोगों को पक्की इमारतों में शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, कृषि भूमि और जलाशयों के पास जाने से बचने को कहा गया है। 

किसानों को अपनी फसलों और कृषि उपज को बचाने के लिए जरूरी सावधानी बरतने और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। बयान में कहा गया है कि लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक बुलेटिन देखें और 'सचेत' (Sachet) ऐप पर जारी अलर्ट पर नजर रखें। IMD ने सोमवार को बताया कि पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) पश्चिम की ओर बढ़ गया है और और अधिक तीव्र हो गया है। 

'अर्नब' चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह तक एक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच) से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!