सपा ने मंत्री नंद गोपाल से पूछा- उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से क्या संबंध है?

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 03:36 PM

sp questions minister nandi s link with chandigarh university

समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार में मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी को लेकर कई सवाल दागे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार में मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी को लेकर कई सवाल दागे हैं। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में सपा ने लिखा है, 'मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के लाडले, अतीक के चरणों में नतमस्तक रहने वाले एवं अतीक के बिजनेस पार्टनर रहे तथा अतीक की मौत के बाद उसका करोड़ों रुपया हड़प कर जाने वाले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सिर्फ इतना बताएं कि उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से इनका क्या संबंध है? इस ट्वीट में कटाक्ष भरे अंदाज में सपा लिखती हैं, 'खुलेंगे सारे राज, मगर धीरे धीरे, होगी सारी जांच, एक दिन धीरे धीरे।'

 

नंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

सपा मीडिया सेल के हैंडल ने मंत्री नंदी से सवाल पूछा है कि बस इतना बता दो कि उन्नाव की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आपका क्या संबंध है?  इस बीच नंदी ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है तो वहीं यूज़र्स ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मालिक सतनाम संधु के साथ नंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आख़िरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है?


कई यूज़र्स लिख रहे हैं कि उन्नाव में फटाफट जमीन अलॉटमेंट का काम हुआ। इससे पहले भी उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विवादों में रही है। सतनाम संधु के बेटे पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं। अब देखना यह होगा कि आख़िरकार संधु और नंदी का रिश्ता क्या बयां करता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!