खाने में हेल्दी ग्रिल्ड स्पिनच कॉर्न सैंडविच

Edited By Updated: 22 Dec, 2018 05:17 PM

आपने अब तक सैंडविच के बहुत से टेस्ट ट्राई किए होंगे, पर शायद ही स्पिनच (पालक) कॉर्न एंड चीज सैंडविच का स्वाद लिया होगा।

आपने अब तक सैंडविच के बहुत से टेस्ट ट्राई किए होंगे, पर शायद ही स्पिनच (पालक) कॉर्न एंड चीज सैंडविच का स्वाद लिया होगा। आज हम लेकर आए हैं इसकी आसान रेसिपी।

सामग्री
बटर - 40 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
स्वीट कॉर्न - 200 ग्राम
पालक - 400 ग्राम
मैदा - 2 टेबल स्पून
दूध - 200 मिलीलीटर
नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 टी स्पून
चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
मोजेरेला चीज़ - 30 ग्राम
ब्रेड स्लाइस - स्वाद अनुसार
चीज़ स्लाइस - जरुरत अनुसार
मक्खन - ब्रशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक कड़ाही में 40 ग्राम मक्खन गर्म करें और लहसुन डालकर भूनें।
2. फिर स्वीट कॉर्न डालकर  मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करे।
3. अब  इसमें 400 ग्राम पालक डालकर अच्छे से मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
4. इसके बाद मैदा डालकर भूनें। फिर दूध डालें और इसे अच्छी तरह से मेश कर इसे उबाल लें।
5. इसमें नमक,काली मिर्च पाऊडर तथा चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिलाएं।
6. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें। इसमें मोजेरेला पनीर मिलाएं। इसे गैस से हटा दें।
7.  ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारों को काट लें। फिर इसके ऊपर चीज़ स्लाइस रखें।
8. अब इस पर तैयार पालक कॉर्न मिश्रण डालें। इसे ब्रैड स्लाइस के साथ कवर करें।
9.इसे ग्रिल मशीन पर रखें। मक्खन के साथ ब्रश करें। ढक्कन बंद करें और लगभग 5 - 7 मिनट तक ग्रिल करें।
10.आपके सैंडविच तैयार हैं। इसे आधे में काटें और कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!