ईद के मौके पर मेहमानों के लिए घर पर बनाएं जर्दा सेवैयां

Edited By Updated: 25 May, 2019 04:11 PM

how to make zarda seviyan

सेवैयां एक इंडियन डिज़र्ट है जो हर घर घर...

सेवैयां एक इंडियन डिज़र्ट है जो हर घर घर बनाई जाती है। इसे दूध में पकाया जाता है और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। यह एक फेस्टिवल रेसिपी है जिसे ईद के मौके पर बनाया जाता है। सेवैयांएक बहुत लोकप्रिय डिजर्ट है जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसे आप त्योहार के अलावा खाने के बाद भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री
देसी घी - 2 टेबलस्पून
सिंदूर - 250 ग्राम
गर्म पानी - 40 मि.ली
केसर - 1/4 टीस्पून
चीनी - 120 ग्राम
पानी - 250 मि.ली
इलायची पाउडर - 1/4 टीस्पून
जायफल पाउडर - 1/4 टीस्पून
पिस्ता - 30 ग्राम
बादाम - 35 ग्राम
सूखे खजूर - 40 ग्राम
खोआ - 70 ग्राम
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में 2 टेबल स्पून घी गर्म करें उसमें  250 ग्राम सेंवई डालें और इसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
2  अब सामग्री को पकने के बाद एक तरफ रख दें।
3 फिर एक नया बाउल लें उसमे 40 मि.ली. गर्म पानी, 1/4 टीस्पून केसर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं
4 अब सारे मिश्रण को  20 मिनट के लिए भिगोएँ।
5 फिर एक कड़ाही लें, 120 ग्राम चीनी, 250 मि.ली. पानी डालें और चीनी घुलने तक लगातार हिलाएं।
6.  फिर भुनी हुई सेंवई डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7 अब कड़ाही में 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर, 1/4 टीस्पून जायफल पाउडर डालें।   
8 मिश्रण डालने के बाद अच्छे से मिलाएं और इसे उबाल लें।
9. उबालने के बाद इसमें 30 ग्राम पिस्ता, 35 ग्राम बादाम डालकर अच्छे से मिलाएं।
10. अब सामग्री में तैयार केसर का पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
11 सामग्री को मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
12  फिर इसमें 40 ग्राम सूखे खजूर और 70 ग्राम खोआ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
13  अब तैयार सामग्री को मध्यम गर्मी पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
14 अब पकने के बाद डिश के ऊपर पिस्ता से गार्निश करें।
15 जर्दा सेवैयां सर्वे करने के लिए तैयार है।
   
 
   
   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!