खाने में स्वादिष्ट स्पाइसी एग एंड स्पेनिश रैप

Edited By Updated: 25 Oct, 2018 11:01 AM

अंडे की मसालेदार करी, बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक और पेट भरने वाली मेन कोर्स रेसिपी है। इसे बनाने के लिए अंडे के साथ ही इमली का पेस्ट, करी पत्ता, नारियल का दूध और प्याज-टमाटर की ग्रेवी का इस्तेमाल किया जाता है।

अंडे की मसालेदार करी, बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक और पेट भरने वाली मेन कोर्स रेसिपी है। इसे बनाने के लिए अंडे के साथ ही इमली का पेस्ट, करी पत्ता, नारियल का दूध और प्याज-टमाटर की ग्रेवी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा स्पाइसी एग एंड स्पेनिश रैप अंडे की अन्य रेसिपी है जो खाने भी बेहद स्वादिष्ट है।

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
राई- 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
प्याज - 200 ग्राम
पालक - 150 ग्राम
मक्खन - 1 1/2 चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
बीट अंडे - 5
दही - 230 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
मिंट - 2 चम्मच
टॉर्टिला

तैयारी
1. एक पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद जीरा तथा राई डालकर भूनें।
2. इसमें काली मिर्च तथा नमक मिलाएं। फिर प्याज भूनें।
3. अब पालक मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
4. 1 1/2 चम्मच मक्खन मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें। एक दूसरे पैन में  मक्खन गर्म करें। इसमें हल्दी मिलाएं।
6. इसके बाद गर्म मसाला डालें।
7. अब, अंडे फैंट कर मिलाएं और भूर्जी बनाने के लिए लगातार हिलाते रहें।
 8. फिर  इसमें पके हुए पालक को मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
10. एक कटोरे में दही डालें। इसमें नमक, हल्दी तथा पुदीना अच्छी तरह मिलाएं।
11. एक टोरिला लें और इसे गर्म तवे पर रखें। दोनों तरफ से 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
12. इसे गैस से हटा दें और  बोर्ड पर रखें।
13. तैयार अंडे और पालक को इस पर रखें।
14. तैयार दही मिश्रण डालें।
14. इसे अच्छी तरह रोल कर आधा काट लें।
15. सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!