सोनिया गांधी की शिमला में बिगड़ी तबीयत, चंडीगढ़ में जांच के बाद दिल्ली हुई रवाना

Edited By Updated: 24 Mar, 2018 08:34 AM

sonia gandhi

शिमला की निजी यात्रा के दौरान अस्वस्थ महसूस करने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का वीरवार मध्य रात्रि बाद चंडीगढ के होटल ललित में डॉक्टरों ने परीक्षण किया।

चंडीगढ(राय) : शिमला की निजी यात्रा के दौरान अस्वस्थ महसूस करने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का वीरवार मध्य रात्रि बाद चंडीगढ के होटल ललित में डॉक्टरों ने परीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना हुईं। सोनिया गांधी के साथ उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। सोनिया गांधी बुधवार को शिमला पहुंची थीं और शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली लौटना था। 

 

हालांकि वीरवार रात शिमला में अस्वस्थ महसूस करने पर उन्होंने शिमला के इंदिरा गांधी मैडीकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण करवाने से मना कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी को प्रियंका गांधी वाड्रा और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद के साथ सड़क मार्ग से चंडीगढ लाया गया। सोनिया गांधी वीरवार मध्यरात्रि चंडीगढ पहुंचीं। इसके बाद होटल ललित में डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया लेकिन उन्हें किसी तरह के इलाज की जरूरत नहीं पडी। 

 

हालांकि चंडीगढ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च के डॉक्टरों को भी उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तैयार रखा गया था। चंडीगढ हवाई अड्डे से सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह करीब 8.35 बजे चार्टर्ड विमान में दिल्ली रवाना हो गईं। डॉ. रमेशचंद ने बताया कि शिमला से चंडीगढ तक सोनिया गांधी कहीं रूकीं नहीं और उनका स्वास्थ्य स्थिर रहा। उनके साथ एम्बुलैंस भी रवाना की गई थी लेकिन उन्होंने अपनी कार में ही यात्रा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!