अफगानिस्तान के लश्कर गाह शहर में कार बम धमाका, 14 लोगों की मौत

Edited By Updated: 23 Mar, 2018 09:57 PM

explosion in lashkar gah city of afghanistan 14 people killed

अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर हुए कार बम धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी...

काबुल: अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर हुए कार बम धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

हेलमंड प्रांत में प्रांतीय लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अमीनुल्लाह आबेद ने कहा कि लश्कर गाह में शुक्रवार को एक अस्पताल में 14 शव और 40 घायलों को लाया गया। उन्होंने कहा कि यह धमाका उस वक्त हुआ जब अफगान नव वर्ष पर आयोजित समारोह संपन्न हो रहा था और लोग अपने घरों को लौट रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!