बर्फीले तूफान की चपेट में ब्रिटेन, 140 उड़ानें रद्द

Edited By Updated: 19 Mar, 2018 03:50 PM

snowfall in britain

ब्रिटेन एक बार फिर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया है। दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में अब तक 12 इंच तक बर्फबारी हो चुकी है जिस कारण 140 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा कि आने वाले समय में हालात और भी खराब हो सकते हैं...

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन एक बार फिर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया है। दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में अब तक 12 इंच तक बर्फबारी हो चुकी है जिस कारण 140 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा कि आने वाले समय में हालात और भी खराब हो सकते हैं। 

दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है। बर्फबारी की वजह से हीथ्रो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 140 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई। इससे करीब 10 हजार यात्री प्रभावित हो गए। रनवे पर भी बर्फ जम गई जिसे हटाने के लिए स्टाफकर्मियों मशक्कत कर रहे हैं। भीषण बर्फबारी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!