PM मोदी के काम की जीत हुई: अमित शाह

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 12:47 PM

amit shah is addressing a press conference in kolkata

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजाें पर एक प्रैस कांफ्रेस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के काम की जीत हुई है।

नई दिल्लीः बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजाें पर एक प्रैस कांफ्रेस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के काम की जीत हुई है। दिल्ली के परिणाम ने बीजेपी के विजय रथ को और आगे बढ़ाया है। दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि देशवासी अब किसी भी प्रकार की नकारात्मक राजनीति का समर्थन नहीं करेंगे। भाजपा की जीत पर शाह ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

शाह ने कहा कि यह विजय देश की जनता में प्रधानमंत्री मोदी जी की गरीब-कल्याण योजनाओं एवं सबका साथ-सबका विकास की नीतियों में दिख रहे निरंतर विश्वास की जीत है। दिल्ली की जनता ने बहानों एवं आरोपों की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली विकासशील राजनीति में विश्वास व्यक्त किया है। मुझे विश्वास है कि यह नवनिर्वाचित सदस्य प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप दिल्ली का विकास करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!