J&K- कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकी घिरे

Edited By Updated: 22 Aug, 2017 09:25 AM

j k kupwada encounter between security forces and militants

उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

श्रीनगरः उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 2-3 आतंकियों के होने की आशंका है। इससे पहले सोमवार देर रात पुलवामा के द्रबगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। वहां तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

जवानों ने जैसे ही घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया तो आंतकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक तरफ जवान आतंकियों को खदेड़ रहे थे तो दूसरी ओर  स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया। इस पर सुरक्षाबलों को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!