पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को धूल चटा चुका ये भारतीय!(Pics)

Edited By Updated: 21 Jun, 2016 07:31 PM

rohit jangid mixed martial arts mma jaipur

राजस्थान के रोहित जांगिड़ का भारतीय वुशू टीम में चयन हुआ है। वे 24 से 27 जून तक जॉर्जिया में होने वाली 9वीं इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

जयपुर: राजस्थान के रोहित जांगिड़ का भारतीय वुशू टीम में चयन हुआ है। वे 24 से 27 जून तक जॉर्जिया में होने वाली 9वीं इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उनका सिलेक्शन 65 किलोग्राम वर्ग में हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए रोहित पाकिस्तान के खिलाडिय़ों को भी धूल चटा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि चीन और रूस के खिलाडिय़ों से कड़ी टक्कर होगी। टीम मंगलवार रात दिल्ली से जॉर्जिया के लिए रवाना होगी। नेशनल में कई पदक जीत चुके रोहित बताते हैं कि 2 साल पहले इस खेल की बदौलत ही सेना में नौकरी भी मिल गई थी, जहां उनकी असम में पोस्टिंग थी। लेकिन पापा की जिद के चलते मैंने सेना की नौकरी जॉइन नहीं की। 

बता दें कि रोहित के पिता का फर्नीचर का काम है और उनका छोटा भाई जूनियर वुशू में नेशनल मेडलिस्ट है। रोहित 8 साल से कोच राजेश टेलर की देखरेख में वुशू की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही वे जयपुर के दो-तीन स्कूलों में छोटे बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!