इस लेडी डॉन के हैं हजारों फॉलोवर्स, होली के दिन तलवार लहराकर मचाया था आतंक

Edited By Updated: 16 Mar, 2018 12:37 PM

this lady don has thousands of follows

गुजरात के सूरत में होली के दिन आतंक मचाने वाली अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस लेडी डॉन ने तलवार लहराते हुए खूब हंगामा किया था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद ही पुलिस ने अस्मिता की तालाश शुरू कर थी...

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत में होली के दिन आतंक मचाने वाली अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस लेडी डॉन ने तलवार लहराते हुए खूब हंगामा किया था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद ही पुलिस ने अस्मिता की तालाश शुरू कर थी और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त अस्मिता होली के दिन हाथ में धारदार हथियार लेकर रास्ते पर निकल पड़ी जिस दौरान उसने खूब हंगामा किया। उसकी इस हरकत से आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया था। पुलिस इंस्पेक्टर एम पटेल ने बताया कि 2 मार्च के एक वीडियो में अस्मिता तीन युवकों के साथ मिलकर लोगों पर तलवार से हमला करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। उसके साथी संजय उर्फ हिम्मत वाघेला ने भी एक युवक पर चाकू से हमला किया। 
PunjabKesari

पुलिस ने इस संबंध में भूरी और उसके दोस्त के खिलाफ दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने भूरी के साथ-साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस लेडी डॉन के खिलाफ सूरत समेत कई जिलों के अलग-अलग थानों में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अस्मिता ने सोशल मीडिया पर अपनी हथियारों से लैस कई फोटो शेयर किए हैं। उसके नौ हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!