कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में दो कदम आगे बढ़ा देश:शाह

Edited By Updated: 19 May, 2016 04:52 PM

we went two steps towards kangresmukt india shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल तथा...

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल तथा पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को मोदी सरकार के कामकाज का सकारात्मक प्रभाव बताते हुए आज कहा कि इन नतीजों के साथ देश कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में दो कदम और बढ़ा है। शाह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता समेलन में कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट है कि लोगों ने देश में मोदी सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है और इन चुनावी नतीजों ने 2019 के लोकसभा चुनावों की मजबूत बुनियाद डाली है।
 
 
उन्होंने कहा कि असम में भाजपा को अपने बूते सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है और गठबंधन के सहयोगियों के साथ उसे दो तिहाई बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि वह असम की जनता को आश्वस्त करते हैं कि पूरा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) असम के विकास के लिये पूरी ताकत से काम करेगा।  
 
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने संसद में तरह-तरह के बहाने बनाकर विकास का मार्ग अवरूद्ध करना चाहा, उन्हें पांचों राज्यों में जनता ने उनकी सही जगह दिखा दी है। इन राज्यों में जीता चाहे कोई भी दल लेेकिन कांग्रेस की हार हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!