Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 May, 2018 03:05 PM

दिल्ली के वसंतकुंज स्तिथ मध्यांचल भवन में श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति न्यास के तत्वाधान में बिहार के पूर्व राज्यपाल और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री गोविंद नारायण सिंह का 13 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इस कार्यक्रम का सुरुआत दीप प्रज्वलित...
दिल्ली के वसंतकुंज स्तिथ मध्यांचल भवन में श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति न्यास के तत्वाधान में बिहार के पूर्व राज्यपाल और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री गोविंद नारायण सिंह का 13 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इस कार्यक्रम का सुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। न्यास के अध्यछ श्री नीरज तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में आये श्री महामंडलेश्वर जी का स्वगात शाल और गोविंद नारायण सिंह की लिखी पुस्तक भेंट कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में आये महामंडलेश्वर जी ने गोविंद सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि वह देश और समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे।वह विकास के लिए एकल चलो रे सिद्धान्त का पालन करते थे।श्री सिंह मध्यप्रदेश के राजनीति के केंद्र बिंदु और साहसिक फैसले लेने के रूप में जाने जाते थे।इस अवसर पर उन्हें याद करना एवं उनके विचारों पर चर्चा करना सराहनीय कदम हैं जिसके लिए में नीरज तिवारी और डॉ सिन्धुजा को धन्यवाद देता हूं।
पुण्यतिथि के अवसर पर एन सी पी अध्यक्ष मध्यप्रदेश एवं उपभोक्ता अधिकार संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी पी शर्मा ने बताते हुए कहा कि गोविन्द बाबू बहुमुखी प्रतिभा के इंसान थे। वह एक आई ए एस गोल्ड मैडलिस्ट , महान विचारक के साथ साथ महान शासक और राजनीतिज्ञ भी थे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्र स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक श्री पवन श्रीवास्तव ने कहा कि गोविंद नारायण सिंह एक विशुद्ध राजनीतिज्ञ ही नही थे बल्कि एक महान विद्यावान और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के मिसाल थे। ऐसे व्यक्ति की पुण्यतिथि में शामिल होना गौरव की बात हैं और हमें इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। तो वही अतिथि के रूप में शामिल अजीत जी ने कहा कि समाज में गोविंद बाबू के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं जिससे समाज और देश के युवा पीढ़ी को नया रास्ता मिले। सभा को संबोधित करते हुए बसवराज पाटिल राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर एस ए ने कहा कि देश का कल्याण इस महान योद्धा के विचारों पर चल कर ही हो सकता हैं। इस अवसर पर न्यास प्रमुख श्री नीरज तिवारी ने कहा कि हम श्री गोविंद बाबू के परिवार का हिस्सा हैं ये मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं। और हमे न्यास के माध्यम से इनके विचारों को समाज के कोने -कोने में फैलाना गौरवशाली कार्य हैं।
न्यास के माध्यम से इनके विचारों पर चलकर समाज के लिए कई कल्याणकारी कार्य करेंगे।जिससे समाज का विकास हो सके। इस अवसर पर बोलते हुए तिवारी जी ने कहा कि हम न्यास के माध्यम से हर साल एक गरीब बच्चे का पढ़ाई का पूरा खर्च उठायेगें।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एम आई टी यूनिवर्सिटी के अजय चौबे ने भी उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए इस के आयोजन मंडली को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर समाजसेवी और पत्रकार संतोष सिंह ने कहा कि आज के युवा को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर महान व्यक्तित्व के विचारों पर अमल करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत हैं और साथ ही अपने समाज और संस्कृति को बचाने की जरूरत हैं। इस कार्यक्रम का संचालन कवि एवं साहित्यकार मुन्ना पाठक ने किया तो वही इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी भूपेंद्र सिंह चाहर ने किया। इस पुण्यतिथि अवसर पर सम्पूर्ण परिवर्तन के संपादक जितेंद्र तिवारी,आनन्द मिश्रा, भारत माहौर,रामप्रसाद जी,शिवदत्त हरित,ओंकार सिंह रेखा सिंह, विक्रांत पाठक समेत कई नामी गरामी हस्तियों ने श्री गोविंद नारायण सिंह को पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन आर्पित किया।
नीरज तिवारी
9650499922