शादी के कुछ घंटे बाद विदाई लेते समय उजड़ गया सुहाग... हेलीकॉप्टर क्रैश में पति की मौत, पत्नी 6 घंटे तक मलबे में फंसी रही

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 11:22 AM

dave fiji death delta pilot crash georgia helicopter accident newly married

Helicopter Crash: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की शादी के कुछ ही घंटों बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में उनकी नवविवाहित पत्नी जेसनी गंभीर रूप से घायल हुईं, लेकिन उनकी जान...

Helicopter Crash: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की शादी के कुछ ही घंटों बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में उनकी नवविवाहित पत्नी जेसनी गंभीर रूप से घायल हुईं, लेकिन उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, डेव फिजी और जेसनी ने शुक्रवार रात डॉसनविल स्थित एक वेडिंग वेन्यू में विवाह किया था। शादी समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे। विवाह के बाद दोनों एक special farewell यात्रा के लिए रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर में सवार हुए। हेलीकॉप्टर को डीकैल्ब-पीचट्री एयरपोर्ट तक जाना था।

उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डेव फिजी और हेलीकॉप्टर पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेसनी गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जीवित बच गईं।

परिवार के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बचाव दल को हेलीकॉप्टर का मलबा खोजने में कई घंटे लग गए। जेसनी लगभग 6 घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के अंदर फंसी रहीं। बाद में रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि होश में आने के बाद जेसनी ने बताया कि उन्होंने खुद को मलबे के बीच पाया और डेव उनके पास ही थे। पेशे से नर्स होने के कारण वह समझ गई थीं कि डेव अब इस दुनिया में नहीं रहे।

डेव और जेसनी की मुलाकात
परिवार के अनुसार, डेव और जेसनी की मुलाकात चर्च से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। डेव फिजी बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एंडेवर एयर से की थी और बाद में डेल्टा एयर लाइन्स में फर्स्ट ऑफिसर के रूप में काम करने लगे।

डेव के पिता ने यह भी दावा किया कि उड़ान से पहले उनके बेटे ने खराब मौसम और कम दृश्यता को लेकर चिंता जताई थी। बताया जा रहा है कि इस पर हेलीकॉप्टर पायलट ने ऊंचाई बढ़ाकर उड़ान भरने की बात कही थी। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने अभी तक हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!