Iran-US डील के बीच होर्मुज में फंसा विदेशी पोत, ईरान बोला-निर्देश न मानने वालों का यही होगा अंजाम

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 03:38 PM

a ship ran aground in the hormuz iranian state tv reports

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के तय मार्ग का पालन नहीं करने पर एक विदेशी कंटेनर पोत फंस गया। ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि जहाजों को रिवोल्यूशनरी गार्ड के निर्देश मानने होंगे। यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान-अमेरिका समझौते के बावजूद इस रणनीतिक समुद्री...

International Desk: पश्चिम एशिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य में एक विदेशी कंटेनर पोत फंस गया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, जहाज ईरान द्वारा निर्धारित नौवहन मार्ग का पालन नहीं कर रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई। ईरानी सरकारी मीडिया ने प्रभावित पोत को केवल विदेशी कंटेनर जहाज बताया है। उसकी राष्ट्रीयता, स्वामित्व, गंतव्य या माल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरान की अर्द्धसैनिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा निर्धारित नौवहन निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। अधिकारियों का कहना है कि समुद्री सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के लिए इन नियमों का पालन   न करने पर यही अंजाम होगा । यह घटना ऐसे समय हुई है जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर क्षेत्रीय तनाव बना हुआ है। हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम समझौते में इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद सप्ताहांत में पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात बने रहे।

 

ओमान और संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक समुद्री एजेंसी ने ओमान के तट के पास वैकल्पिक नौवहन मार्ग विकसित करने की कोशिश भी की है, ताकि जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि  होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक है। वैश्विक समुद्री तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।  खाड़ी के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के लिए यह जीवनरेखा माना जाता है। यहां किसी भी प्रकार का तनाव या व्यवधान वैश्विक तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकता है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!