विश्व भ्रमण पर निकली स्पेनिश महिला के साथ बलात्कार से देश की इज्जत को लगा दाग

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2024 05:27 AM

country s honor tarnished by rape of spanish woman on world tour

देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातार जारी हैं। हालत इस कदर खराब हो गई है कि अब तो भारत में रहने वाली या घूमने आई विदेशी महिलाएं भी दरिंदों का शिकार हो रही हैं :

देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातार जारी हैं। हालत इस कदर खराब हो गई है कि अब तो भारत में रहने वाली या घूमने आई विदेशी महिलाएं भी दरिंदों का शिकार हो रही हैं :

1 मार्च को झारखंड के दुमका में ‘हंसडिहा’ थाना क्षेत्र के ‘कुरूमाहाट’ में अपने पति (64) के साथ बाइक पर विश्व भ्रमण के लिए निकली स्पेन की एक महिला (28) ‘ट्रैवल ब्लॉगर’ से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस की गश्ती टीम को ये दोनों 1 मार्च रात को लगभग 11 बजे सड़क के किनारे पड़े मिले और चूंकि दोनों स्पेनिश भाषा में ही बोल पा रहे थे, इसलिए पुलिस कर्मचारी उनकी बात नहीं समझ पाए। उन्हें घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां महिला ने अपने बयान दर्ज कराए। ये दोनों 1 मार्च को कोलकाता से नेपाल के लिए निकले थे। ‘हंसडिहा’ में शाम हो जाने पर

उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया और ‘कुरूमाहाट’ में सड़क से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक अस्थाई तम्बू लगाकर सो गए। पुलिस को तीन पृष्ठ की शिकायत में महिला ने बताया है कि रात लगभग 11 बजे 7 युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे। उन्होंने उन दोनों को जगाया और उन दोनों की गर्दन पर चाकू रखा तथा जान से मारने की धमकी दी। फिर महिला के पति को पीटने और तम्बू में बांधने के बाद महिला को टैंट से कुछ दूर ले जाकर सातों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके साथ यह दरिंदगी तीन घंटे तक जारी रही और इस दौरान सातों दरिंदे उस पर लगातार लात-मुक्के बरसाते रहे तथा जाते समय महिला के पति की हीरे की अंगूठी, स्मार्ट वाच, पर्स, 300 अमरीकी डालर, स्पेन के बैंक का क्रैडिट कार्ड, ब्लूटुथ और बंगलादेश की करंसी के अलावा 11,000 भारतीय रुपए भी लूट कर ले गए। 

इस बीच पीड़िता का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह कह रही है कि ‘‘जैसी घटना मेरे साथ हुई है, वैसी किसी अन्य के साथ न हो। मुझे तो लग रहा था कि हम मर जाएंगे पर भगवान का शुक्र है कि हम जिंदा हैं।’’ यह इस तरह की अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी विदेशों से भारत आई अनेक महिलाओं पर भी इसी प्रकार के अत्याचार होते रहे हैं। 

* 6 दिसम्बर, 2018 को मनाली (हिमाचल प्रदेश) में एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक नेपाल का और दूसरा पालमपुर का था।  
* 7 सितम्बर, 2019 को मथुरा (उत्तर प्रदेश) में एक विदेशी महिला की वीजा अवधि बढ़ाने के बहाने लखनऊ ले जाकर उससे बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 सिपाहियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। 
* 11 अप्रैल, 2021 को एक विदेशी महिला से बलात्कार करने के आरोपी को कर्नाटक के ‘होसकोटे’ शहर से गिरफ्तार किया गया। 
* 25 जुलाई, 2022 को गुडग़ांव (हरियाणा) में एक विदेशी महिला से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध सैक्टर 53 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज की। 

* 15 मार्च, 2023 को विदेश से अपने बेटे के इलाज के सिलसिले में भारत आई महिला की सहायता करने के बहाने से एक व्यक्ति ने उसे नशीला जूस पिलाकर बलात्कार कर डाला। 
उक्त घटनाओं से स्पष्टï है कि भारत आई विदेशी महिलाओंं के साथ इस तरह का आचरण करके चंद दरिंदे न सिर्फ देश और संबंधित राज्यों की बदनामी का कारण बन रहे हैं, बल्कि ऐसी घटनाओं से विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आएगी और इसके परिणामस्वरूप उनके द्वारा खरीदारी और लेनदेन प्रभावित होने से देश बहुमूल्य विदेशी मुद्रा से भी वंचित होगा। 
बहरहाल, स्पेन की महिला तथा उसके पति के साथ दरिंदगी के मामले में 7 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा 3 अन्य आरोपियोंं की भी शिनाख्त हो गई है और उनकी तलाश की जा रही है। 

इस तरह की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध तुरंत और कठोरतम कार्रवाई करने की जरूरत है क्योंकि इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत देश के प्रशासन की भी बदनामी होती है और सम्बन्धित देशों के साथ कूटनीतिक सम्बन्धों पर भी भारी असर पड़ता है।—विजय कुमार 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!