‘हवाई अड्डों पर बढ़ रही’ नशों और सोने की तस्करी!

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 03:08 AM

drug and gold smuggling on the rise at airports

देश और विदेश में आसानी से तथा जल्दी आवागमन के लिए सामान्य तौर पर विमानों का इस्तेमाल होता है लेकिन तस्करों ने इस सुविधा को नशों और सोने की तस्करी के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 2 महीनों में ही देश के विभिन्न हवाई अड्डïों पर नशों और सोने...

देश और विदेश में आसानी से तथा जल्दी आवागमन के लिए सामान्य तौर पर विमानों का इस्तेमाल होता है लेकिन तस्करों ने इस सुविधा को नशों और सोने की तस्करी के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 2 महीनों में ही देश के विभिन्न हवाई अड्डïों पर नशों और सोने की बरामदगी की चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 1 जून को ‘वाराणसी हवाई अड्डे’ पर ‘बैंकाक’ से आई 3 महिलाओं सहित 6 नागरिकों के ट्रॉली बैग से 19 करोड़ रुपयों से अधिक मूल्य का 19.7 किलो उच्च श्रेणी का गांजा बरामद किया गया।
*  1 जून को ही ‘मुम्बई हवाई अड्डे’ पर अधिकारियों ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर ‘नवी मुम्बई’ के एक जौहरी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 4.2 करोड़ रुपए मूल्य का 2.5 किलो सोना बरामद किया।
* 7 जून को ‘दिल्ली हवाई अड्डे’ पर ‘कुआलालम्पुर’ से आए 2 यात्रियों के सामान में गीजर में छिपाया हुआ 5.38 करोड़ रुपए मूल्य का 15.38 किलो उच्च श्रेणी का गांजा पकड़ा गया।
* 8 जून को ‘मुम्बई हवाई अड्डे’ पर 5 करोड़ रुपए मूल्य का 3.2 किलो सोना (वैक्स फॉर्म में) पकड़ा गया। इस सिलसिले में एक भाजपा कार्यकत्र्ता और एयरपोर्ट स्टाफ समेत 7 लोग गिरफ्तार किए गए।

* 9 जून को ‘दिल्ली हवाई अड्डे’ पर ‘डायरैक्टोरेट आफ रैवेन्यू इंटैलीजेंस’ (डी.आर.आई.) ने ‘बेंगलुरु’ जाने वाले एक यात्री के सामान से लेडीज सूट में  छिपाई 5.6 करोड़ रुपयों की 7 किलो ‘एम्फैटेमिन ड्रग’ बरामद की।
* 16 जून को ‘दिल्ली हवाई अड्डे’ पर ‘कुआलालम्पुर’ से आए एक भारतीय यात्री से 34.67 करोड़ रुपयों की 6.9 किलो हैरोइन जब्त की गई।

*  24 जून को ‘हैदराबाद हवाई अड्डे’ पर ‘कुआलालम्पुर’ से आए 2 यात्रियों से 3.36 करोड़ रुपयों का 2.271 किलो सोना बरामद किया गया, जिसे उन्होंने अपनी पैंट के कमर के हिस्से में सिलाई करके छुपा रखा था।
* 30 जून को ‘चेन्नई हवाई अड्डे’ पर अधिकारियों ने ‘अदीस अबाबा’ से आई एक ‘केन्याई’ महिला को गिरफ्तार किया जिसने कैप्सूलों के रूप में निगल कर 850 ग्राम ‘कोकीन’  अपने पेट में छिपा रखी थी।
* 30 जून को ही ‘दिल्ली हवाई अड्डे’ पर अधिकारियों ने ‘बैंकाक’ से लौटे 2 भारतीय यात्रियों के पास से 5.56 करोड़ रुपए मूल्य का 15.93 किलो उच्च श्रेणी का गांजा बरामद किया।
*  2 जुलाई को ‘कोच्चि हवाई अड्डे’ पर ‘कुआलालम्पुर’ से आए एक यात्री से 1.5 करोड़ रुपए मूल्य का 1 किलो सोना जब्त किया गया।

*  2 जुलाई को ही ‘अमृतसर हवाई अड्डे’ पर ‘मेलबर्न’ से आए एक यात्री से 70 लाख रुपए मूल्य का 484 ग्राम सोना जब्त किया गया।
* 5 जुलाई को ‘मुम्बई हवाई अड्डे’ पर दुबई से आई एक महिला यात्री के पास से पैंट और कमरबंद के अंदर छिपा कर लाया गया 6 करोड़ रुपए मूल्य का 4 किलो सोना बरामद हुआ।
* 17 जुलाई को ‘मुम्बई हवाई अड्डे’ पर अधिकारियों ने 3 फिलीपीनी नागरिकों और एयरपोर्ट स्टाफ के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे 7.49 करोड़ रुपए का 5 किलो से अधिक सोना जब्त किया। 
* 24 जुलाई को ‘मुम्बई हवाई अड्डे’ पर विमान के टायलैट में छिपा कर रखा हुआ 5.63 करोड़ रुपए मूल्य का 3.866 किलो सोना जब्त करके  विमान के सफाई कर्मचारियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
* 27 जुलाई को ‘दिल्ली हवाई अड्डे’ पर ‘जकार्ता’ से आए एक यात्री को गिरफ्तार करके अधिकारियों ने उसके पास से 744 ग्राम सोना पकड़ा। 

* और अब 27 जुलाई को ही ‘वाराणसी’ के ‘अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’’ पर अधिकारियों ने ‘शारजाह’ से आए एक भारतीय को गिरफ्तार करके उसके पास से 70 लाख रुपए का 491.290 ग्राम 24  कैरेट का सोना जब्त किया जो उसने विमान की सीट के नीचे छिपा रखा था। देश के हवाई अड्डे के जरिए हो रही नशे और सोने की तस्करी को रोकने का काम मुख्य तौर पर कस्टम विभाग और सुरक्षा एजैंसियों का है। ये एजैंसियां कुछ हद तक इस काम में सफल भी हो रही हैं, लेकिन जिस तरह विदेशों से आने वाले यात्रियों द्वारा नशा और सोना लाने के मामले बढ़ रहे हैं, उन्हें देखते हुए देश के सभी बड़े-छोटे हवाई अड्डों पर सुरक्षा और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है।-विजय कुमार

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!