‘तेज रफ्तार का जुनून’ सड़कों पर बह रहा खून!

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 04:10 AM

passion for high speed  blood flowing on the roads

इन दिनों लोगों में समय बचाने के लिए तेज रफ्तार से वाहन चलाने का जुनून बहुत बढ़ गया है जिससे दुर्घटनाओं के परिणामस्वरूप होने वाली मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है।

इन दिनों लोगों में समय बचाने के लिए तेज रफ्तार से वाहन चलाने का जुनून बहुत बढ़ गया है जिससे दुर्घटनाओं के परिणामस्वरूप होने वाली मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकारी आंकड़ों (2024) के अनुसार, भारत में होने वाली कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 57 प्रतिशत से अधिक मौतें केवल तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण होती हैं, जिससे  प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं। पिछले मात्र 5 दिनों के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने के परिणामस्वरूप हुई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 30 अगस्त को ‘मुंबई’ के ‘बांद्रा’ में एक तेज रफ्तार कार ने 8 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
* 31 अगस्त को ‘हापुड़’ (उत्तर प्रदेश) में एक तेज रफ्तार कार के पलट जाने से उसमें सवार चारों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
* 31 अगस्त को ही ‘अलवर’ (राजस्थान) में ‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस वे’ पर एक तेज रफ्तार ‘मर्सीडीज कार’ आगे खड़े  कंटेनर में जा घुसी जिससे इंजीनियरिंग के एक छात्र ‘प्रियांशु’ (22) की मौत हो गई।
* 31 अगस्त को ही ‘कपूरथला’ (पंजाब) के ‘भदास’ गांव में सुबह सैर से लौट रही 3 महिलाओं को एक तेज रफ्तार टैंपो ने कुचल दिया, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई।

* 31 अगस्त को ही ‘ग्रेटर नोएडा’ (उत्तर प्रदेश) में ‘यमुना एक्सप्रैस वे’ पर एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में घुस कर एक कार को रौंद दिया जिससे कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
* 1 सितम्बर को ‘लुधियाना’ में मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक ‘त्रिभुवन राज’ को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
 * 1 सितम्बर को ही ‘अलीगढ़’ (उत्तर प्रदेश) में एक तेज रफ्तार कार और टैंकर की टक्कर में 5 लोगों की झुलस कर मौत हो गई।
* 1 सितम्बर को ही ‘गुरुग्राम’ (हरियाणा) में सैक्टर-29 के पास तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार ‘बाबुल हुसैन’ (35) को कुचल डाला।
* 1 सितम्बर को ही ‘कानपुर देहात’ (उत्तर प्रदेश) में ‘सत्ती’ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक ‘आशीष पाल’ (19) की हवा में ऊपर उछलकर सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

* 1 सितम्बर को ही ‘राजसमंद’ (राजस्थान) में आटा लेकर घर लौट रही महिला ‘जमीला बानो’ को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। 
* 1 सितम्बर को ही ‘रईया’ (पंजाब) के निकट ‘देहाती मजदूर सभा’ के स्टेट जनरल सैक्रेटरी ‘कामरेड गुरनाम सिंह दाऊद’ के मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। 
* 1 सितम्बर को ही ‘फरीदाबाद’ (हरियाणा) में गांव ‘यादूपुर’ के निकट राजस्थान के ‘गोगामेड़ी मंदिर’ में दर्शन करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार पिकअप वैन के सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराने के कारण 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। 
* 1 सितम्बर को ही ‘बरनाला’ (पंजाब) के गांव ‘संघेड़ा’ के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक कार को ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी जिससे कार चला रहे ‘अर्शदीप सिंह’ की मौत हो गई। 
* 1 सितम्बर को ही ‘किनवाट’ (महाराष्टï्र) में एक तेज रफ्तार जीप एक पेड़ से टकरा जाने से जीप में सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
* और अब 2 सितम्बर को ‘सोनीपत’ (हरियाणा) में एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया।

इस तरह की दुर्घटनाओं के दृष्टिगत सड़क परिवहन विभाग द्वारा लोगों को तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों के बारे में आगाह करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने तथा दोषियों को कठोर दंड देना आवश्यक है। उन्हें यह अहसास कराना भी जरूरी है कि रफ्तार रोमांचित तो करती है परंतु प्राण भी लेती है, अत: उचित गति सीमा में ही वाहन चलाने में सबकी भलाई है।—विजय कुमार

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!