Edited By Radhika,Updated: 09 Oct, 2022 05:55 PM

महिंद्रा पिछले कई सालों से लोगों के दिलों में राज कर रही है। कंपनी के लाइनअप में मौजूद कुछ ऐसे मॉडल्स हैं,जो वर्तमान समय में भी ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हीं पसंदीदा मॉडल्स की लिस्ट के बीच Mahindra Bolero का नाम भी शामिल है।
ऑटो डेस्क: महिंद्रा पिछले कई सालों से लोगों के दिलों में राज कर रही है। कंपनी के लाइनअप में मौजूद कुछ ऐसे मॉडल्स हैं,जो वर्तमान समय में भी ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हीं पसंदीदा मॉडल्स की लिस्ट के बीच Mahindra Bolero का नाम भी शामिल है।
बात अगर सितंबर में हुई सेल्स की करें तो Mahindra Bolero के 8000 से ज्यादा यूनिट्स बिके हैं। इसी के साथ कंपनी द्वारा प्रति महीने इसकी सेल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अन्य मॉडल्स की बात करें तो महिंद्रा ने सितंबर 2022 में कुल 34,508 यूनिट्स बेचीं। इस सेल में सबसे ज्यादा डिमांड एक्सयूवी700, स्कॉर्पियो-एन, बलेरो और थार के लिए देखी गई है।

Mahindra Bolero को 3 ट्रिम ऑप्शन- B4, B6, और B6 (O) में पेश किया गया है। इसके अलावा, बोलेरो mHAWK75 BS6 डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो 75 bhp और 210 Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बलेरो 3 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन – मिस्ट सिल्वर, लेकसाइड ब्राउन और डायमंड व्हाइट में अवेलेबल है।
बात फीचर्स की करें तो इसका इंटीरियर कई सारे फीचर्स जैसे- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, म्यूजिक सिस्टम से लैस है। साथ इसमें कई सारे सेफ्टी फीचर्स- ABS, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि से लैस हैं। Mahindra Bolero की शुरुआती कीमत 9.45 लाख रुपये है।
<>