Edited By Parminder Kaur,Updated: 06 Dec, 2022 03:44 PM

भारत में रॉयल एनफील्ड का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है चाहे वह लड़की हो या लड़का। दोनों ही रॉयल एनफील्ड के दीवाने हैं। रॉयल एनफील्ड को लड़के ही नहीं लड़कियां भी चलाना काफी पसंद करती हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं साड़ी...
ऑटो डेस्क. भारत में रॉयल एनफील्ड का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है चाहे वह लड़की हो या लड़का। दोनों ही रॉयल एनफील्ड के दीवाने हैं। रॉयल एनफील्ड को लड़के ही नहीं लड़कियां भी चलाना काफी पसंद करती हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं साड़ी पहन कर रॉयल एनफील्ड बाइक चलाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में दो महिलाएं Royal Enfield पर सवार है। एक बाइक को चला रही है और दूसरी पीछे बैठी हुई है। बाइक चलाने वाली महिला काफी आत्मविश्वासी लग रही है और ऐसा लग रहा है कि वह काफी समय से रॉयल एनफील्ड चला रही है। पीछे वाली महिला काफी शांत है और बीच-बीच में वीडियो रिकॉर्ड के समय कैमरे की तरफ देख रही है। वीडियो रात में शूट किया गया है। दोनों महिलाओं ने साड़ी पहनी हुई है। ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि कोई महिला साड़ी पहनकर बाइक चलाती नजर आए। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
बता दें वीडियो में जो बाइक नजर आ रही है वो Royal Enfield Classic 350 है, जो पिछले साल लॉन्च की गई थी। यह मॉडल लोकप्रिय मॉडलों में से एक है।
