बिहार के बेगूसराय में RJD MLA उपेंद्र पासवान के घर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Edited By Updated: 03 Feb, 2018 12:05 PM

fearing rjd mla upendra paswan  s residence in begusarai  bihar

बेगूसराय के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक उपेंद्र पासवान के घर पर शुक्रवार शाम बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना से एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इस घटना को अंजाम ...

बेगूसरायः बेगूसराय के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक उपेंद्र पासवान के घर पर शुक्रवार शाम बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना से एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भागने में सफल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक घटना बेगूसराय के राजद विधायक उपेंद्र पासवान के घर की है। जहां मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश उपेंद्र के घर पर शाम को पहुंचे और उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। 

विधायक बाल बाल बच गए
इस हमले में राजद विधायक तो बाल बाल बच गए, लेकिन उनके घर में मौजूद दो लोगों को गोली लगी है। जिन 2 लोगों को गोली लगी उनमें से 1 के पेट में  और दूसरे के पैर में गोली लगी है। घायल व्यक्तियों में से 1 स्थानीय शिक्षक है। 
PunjabKesari

पुलिस ने साधी चुप्पी
इस घटना के बाद तुरंत बेगूसराय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है और कुछ भी बोलने से बच रही है। हालांकि, अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
PunjabKesariतेजस्वी यादव ने नीतीश पर बोला हमला
अपने विधायक के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर के माध्यम से नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला और कहा कि  प्रदेश में जब भी ऐसी घटनाएं होती है तो सीएम नीतीश कुमार मौनी बाबा बन जाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!