‘महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे’ बलात्कार व यौन शोषण के मामले!

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 02:09 AM

increasing criminal cases against women

प्राचीन काल से मातृ शक्ति पूजक के रूप में प्रसिद्ध हमारे देश में अब नारी जाति पर अत्याचार तथा उनके विरुद्ध यौन अपराध चिंताजनक हद तक बढ़ गए हैं। हर आयु वर्ग की महिलाएं और बच्चियां इस अन्याय की शिकार बन रही हैं जो इसी सप्ताह सामने आईं चंद निम्न घटनाओं...

प्राचीन काल से मातृ शक्ति पूजक के रूप में प्रसिद्ध हमारे देश में अब नारी जाति पर अत्याचार तथा उनके विरुद्ध यौन अपराध चिंताजनक हद तक बढ़ गए हैं। हर आयु वर्ग की महिलाएं और बच्चियां इस अन्याय की शिकार बन रही हैं जो इसी सप्ताह सामने आईं चंद निम्न घटनाओं से स्पष्ट है :
* 24 अगस्त को ‘मुम्बई’ में खेल कोच एवं  ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता’ ‘गणेश प्रभाकर देवरुखकर’ के विरुद्ध एक 16 वर्षीय छात्रा ने जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग देने के दौरान उसके शारीरिक शोषण के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई। छात्रा का आरोप है कि घटना के दिन कोच ने उसे खींच कर अपनी गोद में बिठा लिया। उसने उसकी पकड़ से छूटने की कोशिश की तो कोच ने पीछे से उसकी कमर पकड़ कर उससे छेड़छाड़ की। 

* 24 अगस्त को ही ‘पटियाला’ (पंजाब) में ‘इंस्टाग्राम’ पर दोस्ती के बाद एक छात्रा को धोखे से होटल में बुलाकर उससे बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया। 
* 24 अगस्त को ही ‘पचमढ़ी’ (मध्य प्रदेश) में घूमने आई एक नाबालिगा के साथी को जीप से बांध कर उससे सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। 
* 27 अगस्त को ‘होशियारपुर’ (पंजाब) के गांव ‘अरनियावाला शाहपुर’ के सरकारी मिडल स्कूल के हैडमास्टर ‘अनुज वासुदेव’ को एक 12 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीडऩ और तंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। छात्रा के अनुसार उक्त अध्यापक उसके साथ अनुचित छेड़छाड़ करता और उसके शरीर को छूता था तथा किसी को बताने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी देता था। 
घटना के दिन आरोपी हैडमास्टर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया। रास्ते में गाड़ी रोक कर उसके मुंह में जबरन नशीली गोली डाल कर उससे बलात्कार करके उसे उसके घर के पीछे उतार कर चला गया। 

* 31 अगस्त को एक किशोरी के साथ एक चलती स्लीपर बस में ड्राइवर ‘कुलदीप’ तथा कंडक्टर ‘संदीप’ ने गैंगरेप कर डाला। पुलिस के अनुसार ‘ग्रेटर नोएडा’ के परी चौक में बस में बैठने के कुछ ही समय बाद कंडक्टर ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और 2 घंटों तक उसके साथ हैवानियत करने के बाद आरोपी उसे कश्मीरी गेट बस अड्डïे के निकट उतार कर फरार हो गए  जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

* 31 अगस्त को ही ‘बवाना’ (बाहरी उत्तरी दिल्ली) में एक निजी स्कूल की वैन के ड्राइवर ‘विकास’ को स्कूल की एक 3 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस के अनुसार यह घटना 29 अगस्त को तब सामने आई जब बच्ची की मां ने उसके गुप्त अंगों पर चोट के निशान देखे। पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को ‘बुरे अंकल’ के बारे में बताया। स्कूल के सी.सी.टी.वी. की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने बाथरूम जाने के दौरान बच्ची का पीछा किया और बच्ची को चाकलेट देने के बहाने वहां उसका यौन शोषण किया।
* 31 अगस्त को ही ‘रंगारैड्डी’ (तेलंगाना) के एक निजी अस्पताल की 21 वर्षीय नर्स से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

* 31 अगस्त को ही ‘बरेली’ (उत्तर प्रदेश) में एक महिला से उसके पति के दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार कर डाला। पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि आरोपी ने घटना की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके जेवरात भी लूट लिए।
* और अब 31 अगस्त को ही ‘उमरिया’ (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के अध्यापक को 3 छात्राओं से छेड़छाड़ करने और उन्हें चाकलेट देने के बहाने अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में निलम्बित किया गया। अध्यापक ने लड़कियों को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने इस बारे किसी को बताया तो वह उन्हें डंडे से पीटेगा।  प्रतिदिन हो रहीं महिलाओं और बच्चियों के बलात्कार, यौन उत्पीडऩ और छेड़छाड़ आदि की घटनाओं ने देश में नारी जाति की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्र खड़े कर दिए हैं, अत: इस तरह के सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका फैसला करके दोषियों को कठोरतम दंड देने की जरूरत है, तभी इस बुराई पर रोक लग सकेगी।—विजय कुमार  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!