16,500 अमीरों ने छोड़ा यह देश, भारत से भी बढ़ा पलायन, किस देश ने उठाया फायदा?

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 05:36 PM

16 500 rich people left this country migration from india also increased

दुनियाभर में हाई-नेटवर्थ व्यक्तियों (HNWIs) का पलायन तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि पिछले साल करीब 1,42,000 अमीरों ने अपने देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने का फैसला किया। इस वैश्विक ट्रेंड में भारत भी शीर्ष तीन देशों में शामिल रहा, जहां से बड़ी...

बिजनेस डेस्कः दुनियाभर में हाई-नेटवर्थ व्यक्तियों (HNWIs) का पलायन तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि पिछले साल करीब 1,42,000 अमीरों ने अपने देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने का फैसला किया। इस वैश्विक ट्रेंड में भारत भी शीर्ष तीन देशों में शामिल रहा, जहां से बड़ी संख्या में धनाढ्य लोग बाहर गए।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा अमीरों का पलायन United Kingdom से हुआ। पिछले साल 16,500 रईसों ने ब्रिटेन छोड़ा, जबकि 2024 में यह संख्या 10,800 थी। विशेषज्ञों का मानना है कि धीमी आर्थिक वृद्धि और टैक्स सुधारों से बढ़े बोझ के कारण अमीर वर्ग United Arab Emirates, Monaco और Malta जैसे टैक्स-फ्रेंडली देशों का रुख कर रहा है।

New World Wealth के अनुसार ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा अमीरों ने China छोड़ा, जहां से 7,800 धनाढ्य लोग बाहर गए। भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर रहा और यहां से 3,500 रईसों ने दूसरे देशों में बसने का फैसला किया। इसके अलावा South Korea (2,400), Russia (1,500), Brazil (1,200), France (800), Spain (500), Germany (400) और Israel (350) से भी उल्लेखनीय संख्या में अमीरों ने पलायन किया।

किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?

सबसे बड़ा लाभ United Arab Emirates को हुआ, जहां जीरो इनकम टैक्स की नीति है। पिछले साल 9,800 अमीरों ने यूएई को अपना नया ठिकाना बनाया। दूसरे नंबर पर United States रहा, जहां 7,500 धनाढ्य लोग बसे।

इसके अलावा Italy (3,600), Switzerland (3,000), Saudi Arabia (2,400), Singapore (1,600), Portugal (1,400), Greece (1,200), Canada (1,000) और Australia (1,000) भी अमीरों के पसंदीदा गंतव्यों में शामिल रहे।

विशेषज्ञों का कहना है कि टैक्स नीतियां, आर्थिक स्थिरता, लाइफस्टाइल और निवेश के अवसर ऐसे प्रमुख कारक हैं जो वैश्विक स्तर पर अमीरों के पलायन को प्रभावित कर रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!