अडानी समूह के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, अडानी एंटरप्राइजेज 5% टूटा

Edited By Updated: 14 Feb, 2023 01:44 PM

adani group shares continue to fall for the second day in a row

अडानी समूह की कंपनियों के प्रति बाजार में नकारात्मक धारणों के बीच उनके शेयरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। सुबह के सत्र में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर BSE में 4.89 फीसदी की गिरावट के साथ 1,633.5 रुपए प्रति शेयर पर रह गए। समूह...

नई दिल्लीः अडानी समूह की कंपनियों के प्रति बाजार में नकारात्मक धारणों के बीच उनके शेयरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। सुबह के सत्र में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर BSE में 4.89 फीसदी की गिरावट के साथ 1,633.5 रुपए प्रति शेयर पर रह गए। समूह की कुछ अन्य कंपनियां भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गईं।

अडानी पावर का शेयर गिरकर 148.30 रुपए रह गया तो अडानी ट्रांसमिशन का शेयर टूटकर 1,070.55 रुपए, अडानी ग्रीन एनर्जी गिरकर 653.40 रुपए और अडानी टोटल गैस के शेयर टूटकर 1,135.60 रुपए रह गए। इसी तरह अडानी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपए प्रति शेयर पर रह गए जबकि NDTV के शेयर 188.35 रुपए रह गए। इन सभी कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच फीसदी की गिरावट आई है।

अंबुजा सीमेंट के शेयर BSE पर 4.04 फीसदी गिरकर 328.55 रुपए, ACC के शेयर 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1,786.75 रुपए और अडानी पोर्ट्स एंड विशेष आर्थिक क्षेत्र (एपीएसईजेड) के शेयर 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 546.70 रुपए प्रति शेयर पर रह गए। सुबह के सत्र में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 295.3 अंक या 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ 60,727.14 पर कारोबार कर रहा था।


  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!