Morgan Stanley की चेतावनी, 30 दिन में शेयर बाजार में आ सकती है भारी गिरावट

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 04:57 PM

morgan stanley s warning on stock market major crash

शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए मॉर्गन स्टैनली के स्ट्रैटेजिस्ट माइक विल्सन ने एक अहम चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कच्चा तेल और महंगा हुआ, तो अगले 30 दिनों में अमरीकी शेयर बाजार पर दबाव बढ़ सकता है और एक बड़ा क्रैश बाजार में आ

नई दिल्लीः शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए मॉर्गन स्टैनली के स्ट्रैटेजिस्ट माइक विल्सन ने एक अहम चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कच्चा तेल और महंगा हुआ, तो अगले 30 दिनों में अमरीकी शेयर बाजार पर दबाव बढ़ सकता है और एक बड़ा क्रैश बाजार में आ सकता है। इसका मतलब साफ है कि इस गिरावट का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजार पर पड़ना तय है।

इसकी वजह सिर्फ कंपनियों का खर्च बढ़ना नहीं है। महंगा तेल लोगों और कारोबार की जेब से वह पैसा भी खींच सकता है, जो खरीदारी या निवेश में लगता है। मतलब साफ है कि लिक्विडिटी कम होने से शेयर बाजार में भारी गिरावट आ सकती है। विल्सन की चेतावनी एक शर्त से जुड़ी है। अगर तेल की कीमत 120, 130 या 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचती है, तो बाजार में भारी गिरावट आ सकती है।  

भारत पर क्या होगा असर?

अमरीकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। अमरीका में भारी बिकवाली होने पर वैश्विक निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ सकता है और वे जोखिम वाली परिसंपत्तियों से पैसा निकाल सकते हैं। इससे भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली बढ़ने की आशंका है। 

विदेशी पूंजी की निकासी बढ़ने पर रुपए पर दबाव पड़ सकता है और डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा कमजोर हो सकती है। इसका असर कच्चे तेल, सोने और अन्य आयातित वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। वहीं, यदि अमरीकी बाजार की गिरावट आर्थिक मंदी की आशंका के कारण होती है तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग घट सकती है, जिससे भारत को राहत मिल सकती है। 

अमरीकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ने पर भी उभरते बाजारों में विदेशी निवेश लौट सकता है। ऐसे में भारत पर असर गिरावट की वजह और अवधि पर निर्भर करेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!