अब PF कटेगा ज्यादा, सैलरी मिलेगी कम!

Edited By Updated: 14 Mar, 2015 01:17 PM

article

सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ..) में अंशदान की कटौती के लिए वेतन में सभी भत्तों को शामिल करने का प्रस्ताव किया है।

नई दिल्ली : सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ..) में अंशदान की कटौती के लिए वेतन में सभी भत्तों को शामिल करने का प्रस्ताव किया है। इसके लागू होने से संगठित क्षेत्र के नियोक्ताओं के साथ-साथ कर्मचारियों को इस योजना में ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है जिससे पी.एफ. की ज्यादा कटौती से कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी कम हो जाएगी।

मौजूदा ई.पी.एफ. में मूल वेतन का 12-12 प्रतिशत अंशदान कर्मचारी व नियोक्ता द्वारा किया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार इस तैयार विधेयक के मसौदे में नियोक्ताओं और कर्मचारियों के अंशदान के आकलन के उद्देश्य से वेतन की नई परिभाषा प्रस्तावित  है। इसके तहत वेतन में मूल वेतन औरभत्तों को शामिल किया जाएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!