अमरनाथ यात्रा 2026: अब ज्यादा सुरक्षित होगी बाबा बर्फानी तक जाने की राह, यात्रा से पहले अलर्ट मोड में आईं सुरक्षा एजेंसियां

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 03:40 PM

major claim by security officials amarnath yatra will be hassle free

अमरनाथ यात्रा 2026 बहुत जल्द शुरु होने वाली है। ऐसे में पहले सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा को अच्छे ढंग से पूरा करवाने के लिए CRPF ने जम्मू-कश्मीर...

नेशनल डेस्क: अमरनाथ यात्रा 2026 बहुत जल्द शुरु होने वाली है। ऐसे में पहले सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा को अच्छे ढंग से पूरा करवाने के लिए CRPF ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े और अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। घाटी के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों की दुर्गम चोटियों तक आतंकियों के सफाए के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा 

CRPF के महानिदेशक (DGP) जीपी सिंह के तीन दिवसीय कश्मीर दौरे के दौरान श्रीनगर में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड कमांडरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई और एक अचूक रणनीति तैयार की गई। सीमा पार (PoJK) के मौजूदा हालातों को देखते हुए इस बार की सुरक्षा तैयारियां बेहद खास और सख्त मानी जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्ग के सुरक्षा ग्रिड को इतना मजबूत कर दिया जाए कि परिंदा भी पर न मार सके।

PunjabKesari

सुरक्षा अधिकारियों का बड़ा बयान

इस संबंध  में एक उच्चाधिकारी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया, "अमरनाथ यात्रा 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और बाधा रहित बनाना हमारा मुख्य संकल्प है। भक्तों को दर्शन के दौरान किसी भी तरह की असुविधा या डर का सामना नहीं करना पड़ेगा।" कमांडरों को दिन रात सेंसिटिव और ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में दिन- रात पैनी नजर रखने के आदेश  दिए गए हैं।

1 जुलाई से 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित

इस यात्रा में हर साल भारी तादात में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से पूरे यात्रा क्षेत्र में 'नो फ्लाइंग जोन' का ऐलान कर दिया गया है। यानि की अब श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुँचने के लिए पैदल, घोड़ों या पालकी का सहारा लेना होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!