Banking Sector: बैंकिंग सेक्टर में हलचल, GST मामले में इस बैंक के CEO गिरफ्तार, सोमवार को शेयर पर दिखेगा असर

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 04:20 PM

banking sector in turmoil ceo of this bank arrested in gst case impact on stoc

जीएसटी विवाद के बीच Fino Payments Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Rishi Gupta की गिरफ्तारी ने बैंकिंग सेक्टर में हलचल मचा दी है। इस खबर से पहले ही शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बैंक के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। अब...

बिजनेस डेस्कः जीएसटी विवाद के बीच Fino Payments Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Rishi Gupta की गिरफ्तारी ने बैंकिंग सेक्टर में हलचल मचा दी है। इस खबर से पहले ही शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बैंक के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। अब बाजार की नजर सोमवार को इस शेयर की चाल पर टिकी रहेगी।

जीएसटी कानून के तहत कार्रवाई

टैक्स अधिकारियों ने जीएसटी कानून के कथित उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है। बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद तत्काल एक विशेष बोर्ड बैठक बुलाई गई। संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी Ketan Merchant को अंतरिम रूप से संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

बैंक का पक्ष: अनुपालन मजबूत

बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह मामला उसके प्रत्यक्ष जीएसटी अनुपालन से संबंधित नहीं है, बल्कि कुछ व्यावसायिक साझेदारों से जुड़ी जांच का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि बैंक सभी नियामकीय मानकों और अनुपालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करता है।

संचालन पर असर नहीं

बैंक प्रबंधन के अनुसार, दैनिक कामकाज सामान्य रूप से जारी है और ग्राहकों या संचालन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा है। अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग किया जा रहा है और आगे की प्रगति के बारे में समय-समय पर जानकारी साझा की जाएगी।

न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा

सीएफओ केतन मर्चेंट ने बयान में कहा कि बैंक को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा विश्वास है। उन्होंने दोहराया कि संस्था मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस, सुदृढ़ अनुपालन ढांचे और पारदर्शी आंतरिक प्रक्रियाओं का पालन करती है।

अब निवेशक इस मामले में आगे आने वाले घटनाक्रम और नियामकीय अपडेट पर नजर रखेंगे, क्योंकि इससे शेयर की दिशा तय हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!