Bank Holiday on 4th October: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों किया छुट्टी का ऐलान?

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 05:57 PM

banks will remain closed tomorrow know why rbi declared holiday

अक्टूबर का महीना त्योहारों की वजह से खासा व्यस्त है। नवरात्रि तो खत्म हो गई है लेकिन दीपावली, छठ और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार अभी आने वाले हैं। इस कारण कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। अगर आप इस महीने बैंक जाने का सोच रहे हैं,...

बिजनेस डेस्कः अक्टूबर का महीना त्योहारों की वजह से खासा व्यस्त है। नवरात्रि तो खत्म हो गई है लेकिन दीपावली, छठ और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार अभी आने वाले हैं। इस कारण कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। अगर आप इस महीने बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, कल यानि 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे।

अक्टूबर की प्रमुख बैंक छुट्टियां

  • 6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल – लक्ष्मी पूजा
  • 7 अक्टूबर: कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश
  • 10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश – करवा चौथ
  • 18 अक्टूबर: असम
  • 20 और 21 अक्टूबर: दीपावली और गोवर्धन पूजा – लगभग पूरे देश में
  • 27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड – छठ
  • 28 अक्टूबर: बिहार – छठ

पूरा अक्टूबर महीने में इतनी छुट्टियां होने के कारण बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटाना बेहतर होगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!