आज से भारत TEX 2026 का आगाज, 7,000 से ज्यादा विदेशी खरीदार होंगे शामिल

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 10:50 AM

bharat tex 2026 kicks off today over 7 000 international buyers to participate

नई दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार से भारत TEX 2026 का आगाज हो रहा है। इस मेगा टेक्सटाइल आयोजन में दुनिया भर से 7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार और 1,600 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दी।

नई दिल्लीः नई दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार से भारत TEX 2026 का आगाज हो रहा है। इस मेगा टेक्सटाइल आयोजन में दुनिया भर से 7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार और 1,600 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दी।

सोमवार को दिल्ली हाट में आयोजित ‘Weave & Perform 4.0 – Upskilling Edition’ कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य टेक्सटाइल क्षेत्र के कामगारों की मासिक आय बढ़ाकर कम से कम 15,000 से 20,000 रुपए तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारत के टेक्सटाइल उत्पाद आज वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं और निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन— Farm to Fiber, Fiber to Factory, Factory to Fashion और Fashion to Foreign— से प्रेरित भारत TEX अब व्यापार, निवेश, नवाचार, तकनीक, स्थिरता और वैश्विक साझेदारी के लिए एक अहम अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। यह आयोजन भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक बाजार में नई संभावनाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!