list of Rich People: अमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 11:12 AM

big change list of rich people elon musk again became richest person

दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की ताजा लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें लग्जरी ब्रांड्स के किंग बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपनी खास जगह बना ली है। इस लिस्ट में अब केवल 7 अरबपति ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें...

बिजनेस डेस्कः दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की ताजा लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें लग्जरी ब्रांड्स के किंग बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपनी खास जगह बना ली है। इस लिस्ट में अब केवल 7 अरबपति ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 6 अमेरिकी अरबपति हैं, जबकि फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट टेक सेक्टर से इतर होने के बावजूद 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं।

टॉप अरबपतियों की लिस्ट में कौन-कौन?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार....

  • एलन मस्क 457 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हाल ही में उनकी संपत्ति में 4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन साल की शुरुआत से अब तक उन्होंने 24 अरब डॉलर का उछाल हासिल किया है।
  • दूसरे स्थान पर ओरेकल के लैरी एलिसन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 295 अरब डॉलर है।
  • तीसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं, जिनका नेटवर्थ 269 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।
  • चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः गूगल के लैरी पेज (251 अरब डॉलर) और सर्गेई ब्रिन (235 अरब डॉलर) हैं।
  • फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 222 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की एंट्री

फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट 200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। वे LVMH (एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन) के चेयरमैन और सीईओ हैं। उनके ग्रुप के पोर्टफोलियो में लुई वुइटन, टिफनी एंड कंपनी, डायर, गिवेंची, टैग ह्यूअर और बुल्गारी जैसे लग्जरी ब्रांड शामिल हैं।

बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को हुआ था और वे आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली बिजनेस टाइकून में से एक माने जाते हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!