HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 04:17 PM

big for hdfc bank customers bank has increased fd interest rates

सुरक्षित निवेश के विकल्पों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारतीय निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसी को ध्यान में रखते हुए HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एक खास अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की नई दरें 6 मार्च...

बिजनेस डेस्कः सुरक्षित निवेश के विकल्पों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारतीय निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसी को ध्यान में रखते हुए HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एक खास अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। यह बदलाव 3 करोड़ रुपए से कम की रिटेल एफडी पर लागू होगा।

इस अवधि की FD पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने सभी अवधियों की एफडी दरों में बदलाव नहीं किया है, बल्कि 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 0.10% (10 बेसिस प्वाइंट) बढ़ाई है। पहले इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 6.40% ब्याज मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 6.90% से बढ़कर 7% हो गई है।

अन्य अवधियों की ब्याज दरें

इस बदलाव के बाद बैंक की एफडी दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.50% तक हो गई हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7% तक ब्याज मिल रहा है।

  • 7–29 दिन: 2.75% (सीनियर सिटीजन 3.25%)
  • 6–9 महीने: 5.50% (सीनियर सिटीजन 6%)
  • 1 साल: लगभग 6.25% (सीनियर सिटीजन 6.75%)
  • 18 महीने–2 साल: लगभग 6.45% (सीनियर सिटीजन 6.95%)
  • 5–10 साल: 6.15% (सीनियर सिटीजन 6.65%)

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एफडी को सुरक्षित निवेश माना जाता है। हालांकि निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। साथ ही अपनी आर्थिक जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर ही निवेश की अवधि तय करनी चाहिए, ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!