HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, 15 मई से बदलेंगे Regalia Gold Credit Card के नियम

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 06:22 PM

hdfc regalia gold credit card new rules from may 15 2026 updated reward points

HDFC बैंक ने अपने प्रीमियम Regalia Gold Credit Card के रिवॉर्ड्स और ट्रैवल बेनिफिट्स में अहम बदलाव किए हैं। ये नए नियम 15 मई 2026 से लागू होंगे, जिनका असर सीधे कार्ड यूजर्स के फायदे और खर्च करने के तरीके पर पड़ेगा।

बिजनेस डेस्कः HDFC बैंक ने अपने प्रीमियम Regalia Gold Credit Card के रिवॉर्ड्स और ट्रैवल बेनिफिट्स में अहम बदलाव किए हैं। ये नए नियम 15 मई 2026 से लागू होंगे, जिनका असर सीधे कार्ड यूजर्स के फायदे और खर्च करने के तरीके पर पड़ेगा।

नए ट्रैवल बेनिफिट्स क्या हैं?

अब कार्डहोल्डर्स को हर कैलेंडर तिमाही में बोर्डिंग पास अपलोड करने पर 2 कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स मिलेंगे। ये सुविधाएं Travel Edge Program के तहत दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • चुनिंदा वेलनेस सेंटर्स पर फ्री स्पा
  • Uber के जरिए कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट ट्रांसफर
  • पार्टनर होटल/रेस्टोरेंट में बुफे
  • होटल में कॉम्प्लिमेंट्री रूम अपग्रेड

रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव

जहां पहले 150 रुपए खर्च करने पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते थे, वहीं अब 15 मई 2026 से 200 रुपए खर्च करने पर 5 बेस रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे यानी रिवॉर्ड कमाने का तरीका थोड़ा बदल गया है।

इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर चार्ज

विदेशी लेनदेन पर Dynamic Currency Conversion (DCC) चार्ज 1.75% कर दिया गया है। यह तब लागू होगा जब आप विदेश में रुपए में पेमेंट करते हैं।

कार्ड री-इश्यू फीस

अगर कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो नया कार्ड जारी कराने के लिए ₹199 शुल्क देना होगा।

Boarding Edge Program क्या है?

यह नया फीचर यूजर्स को सिर्फ बोर्डिंग पास अपलोड करके बेनिफिट्स पाने की सुविधा देता है।
इसे एक्सेस करने के लिए:
SmartBuy पोर्टल → Regalia Gold Benefits → Boarding Pass अपलोड करें → बेनिफिट्स पाएं
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!